‘शक्तिमान’ बन लौट रहे मुकेश खन्ना
66 वर्षीय अभिनेता मुकेश खन्ना ‘शक्तिमान’ बन वापस लौट रहे हैं। मुकेश खन्ना ने बीते दिन पोस्टर और टीजर जारी कर साफ किया कि वह ‘शक्तिमान’ के रूप में लौट रहे हैं। साथ ही उन्होंने वर्तमान पीढ़ी के बारे में एक टिप्पणी की। उन्होंने कहा, ‘यह मेरे भीतर एक पोशाक है। मुझे व्यक्तिगत रूप से भी लगता है, मेरे दिमाग में, यह पोशाक मेरे भीतर से आई है। मैंने शातिमान में अच्छा प्रदर्शन किया क्योंकि यह मेरे भीतर से आया है।’

नेटिजन्स का फूटा गुस्सा
इस एलान के बाद से ही मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। एक यूजर ने टिप्पणी कर कहा, ‘कल्पना करें कि लड़ाई के कुछ मुकाबलों के बाद शक्तिमान को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।’ एक अन्य ने कहा, ‘कृपया शक्तिमान को बर्बाद मत करो, ऐसा मत करो।’
बीते दिनों खबरें थीं कि इस किरदार पर एक फिल्म बन रही है। लेकिन, मुकेश ने घोषणा की है कि वह फिर से ‘शक्तिमान’ की भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। उन्होंने प्रतिष्ठित सूट पहनकर और मीडिया से मिलकर यह घोषणा की। जहां, अभिनेता पर्दे पर वापसी को लेकर उत्साहित दिखे। वहीं, सुपरहीरो के प्रशंसक एकमत नजर नहीं आ रहे हैं। इस एलान के बाद से ही मुकेश खन्ना को जमकर ट्रोल किया जा रहा है।

मुकेश ने क्यों नहीं की शादी?
‘शक्तिमान’ और ‘भीष्म पितामह’ जैसे किरदारों के लिए मशहूर हुए मुकेश खन्ना ने कभी असल जिंदगी में शादी नहीं की। अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर लंबे समय से चल रहीं अटकलों पर एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलकर बात की थी। उन्होंने मीडिया में आई उन अफवाहों का खंडन किया था जिनमें ये कहा जा रहा था कि उन्होंने कभी शादी ना करने की कसम खाई है। लंबे करियर में मुकेश का नाम कभी किसी एक्ट्रेस के साथ नहीं जोड़ा गया। इसी के लिए जब उनकी शादी को लेकर एक बार कई सवाल उठे थे तो उन्होंने काफी कुछ साफ किया था।
‘ऑन द टॉक्स’ के साथ एक इंटरव्यू में जब मुकेश खन्ना से शादी के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, ‘मैं शादी के खिलाफ नहीं हूं, ऐसा नहीं है कि मैंने कभी शादी ना करने की कसम खाई है। ये सोचते थे कि मैंने भीष्म पितामह के रोल की वजह से शादी नहीं की, लेकिन ऐसा नहीं है। मैं ना तो इतना बड़ा हूं और न ही मैंने कोई प्रतिज्ञा ली है, बल्कि मुझे कभी ऐसी महिला मिली ही नहीं जिसे मैं अपना जीवनसाथी बना सकूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *